10.2 C
New York
Sunday, May 5, 2024
Star Media News
Breaking News
News

वृद्ध महिला को टोकरी बनाता देख पसीजा दिल,  गरीबों की मदद के लिए बढ़ाएं हाथ – राजू तड़वी

गरीबों की मदद के लिए बढ़ाएं हाथ – राजू तड़वी
मुंबई। दुनिया में यदि गरीब है तो उनकी मदद करने वाले नेक दिल इंसान भी हैं। मेहनतकश लोगों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की खरीददारी करके भी अप्रत्यक्ष रूप से हम उनकी मदद कर सकते हैं। मुंबई महानगरपालिका माध्यमिक शिक्षण विभाग के शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी होने की साथ-साथ एक नेक दिल इंसान भी हैं। अनेकों बार उन्होंने गरीब बच्चों और मेहनतकश लोगों की मदद की है। पिछले दिनों डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भवन ट्रस्ट, बुद्ध विहार, वर्ली में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटते समय  उन्हें सड़क के किनारे एक बुढ़िया टोकरी बनाती दिखाई दी। उम्र के इस पड़ाव पर भी वृद्ध महिला को काम करते देख राजू तड़वी का दिल पसीज गया। गाड़ी रोककर  वे उस महिला के पास गए। पूछने पर पता चला कि उसके दो नाती–नातिन हैं। लड़की सातवीं में तो लड़का पहली कक्षा में पढ़ता है। दोनों बच्चे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मनपा शाला में पढ़ते हैं। दोनों के पालन पोषण तथा शिक्षा दीक्षा के लिए वह इस उम्र में भी मेहनत का काम कर रही है। श्री तड़वी द्वारा पूछने पर उस महिला ने एक टोकरी की कीमत 40 रुपये बताई। तड़वी ने प्रति टोकरी 50 रुपए के भाव से सारी टोकरी खरीद ली। राजू तड़वी के अनुसार मेहनतकश गरीब लोगों द्वारा निर्मित वस्तुओं की खरीददारी करके भी हम उनकी अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर सकते हैं।

Related posts

नववर्ष के उपलक्ष्य में बेस्टी एजुकेशन द्वारा हुआ अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

cradmin

बालकोत्सव में बीएमसी के बच्चों ने दिखाएं शानदार अभिनय

cradmin

सलवाव की श्रीमती भावनाबेन नानूभाई बांभरोलिया स्वामीनारायण फार्मेसी कॉलेज में नवरात्रि की विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। 

cradmin

Leave a Comment