18.9 C
New York
Tuesday, May 7, 2024
Star Media News
Breaking News
News

कवि सम्मेलन द्वारा किया गया अनिल कुमार राही का अभिनंदन। 

कवि सम्मेलन द्वारा किया गया अनिल कुमार राही का अभिनंदन।

मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के सह संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही के अवतरण दिवस पर पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई स्वरुप सोमवार दिनांक 19 सितंबर 2022 को ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से कवि सम्मेलन का आयोजन किया। मुंबई के दिवा शहर में राही के निवास स्थान पर रामप्यारे सिंह रघुवंशी,संजय द्विवेदी एवं विनय शर्मा दीप ने केक काटकर शुभकामनाएं दी तत्पश्चात कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव के बधाई गीत से हुआ।संचालन कवियत्री सीमा मिश्रा ने किया तथा कवियों एवं कवत्रियों में मीनू राजपुरोहित, आनंदी सिंह रावत, सुनीता सरोवर, मंजू कोसरिया, सीमा पांडे, ममता सिंह अनिका, योग माया शर्मा, शकुंतला ट्रेलर, बलराम सिंह, नूतन सिंह, प्रतिमा पुष्प, सुनील शर्मा नील, प्रभंजन कुमार, बाबू बैरागी, रुचि श्रीवास्तव, प्रीतम श्रावस्तवी, धीरेंद्र कुमार वर्मा धीर, पंकज कुमार अमन,जुबैर अहमद, सत्यभामा सिंह, ममता राजपूत, दिवाकर सिंह, पारमिता षडंगी सत्यदेव विजय, आतिया नूर,अजय वर्मा साथी, नीलिमा लखनऊ, संदीप प्रजापति राजा एवं रामरतन यादव ‘रतन’ प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अनिल कुमार राही को अपनी कविताओं के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अंत में सबके चहेते, सम्मान मूर्ति राही ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Related posts

जे एम् एस इंग्लिश एकेडमी के ‘यूनियन मुस्कान’ योजना का शुभारम्भ। 

cradmin

वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर मनाई गई जननायक की पुण्यतिथि

starmedia news

समरस फाउंडेशन कैलेंडर 2023 का लोकार्पण समारोह संपन्न

cradmin

Leave a Comment