22.7 C
New York
Thursday, May 2, 2024
Star Media News
Breaking News
National News

प्रगति की दुर्गा पूजा में दिखेगी आजादी के अमृत महोत्सव की झलक। 

प्रगति की दुर्गा पूजा में दिखेगी आजादी के अमृत महोत्सव की झलक।

मुंबई। आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए बंगाली समाज की प्रमुख संस्था, प्रगति द्वारा इस वर्ष बड़े ही आकर्षक तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रही है। प्रगति द्वारा वसई पूर्व के एवरशाइन सिटी स्थित दीवान कांपलेक्स में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। संस्था का यह 23 वा वर्ष है। प्रगति संस्था के वाइस प्रेसिडेंट देवाशीष साहा के अनुसार आजादी की अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए पेंटिंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से भारत की 75 उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत माता की रक्षा करते हुए अपनी जान गवाने वाले वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर दुग्ध क्रांति ,कृषि क्रांति, अंतरिक्ष पर विजय , 1983 में क्रिकेट का विश्व कप जीतने जैसी अनेक उपलब्धियों को लोगों के बीच दिखाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर की शाम को माता की चौकी तथा भंडारा का भव्य आयोजन किया गया है। वैसे दिन में रोज भंडारे का आयोजन किया गया है। 4 अक्टूबर को कुमारी माता की पूजा का आयोजन किया गया है।प्रगति के प्रेसिडेंट सुब्रतो राय के अनुसार कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष कार्यक्रम से वंचित रहना पड़ा परंतु इस बार हम पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं।

Related posts

The stigma of dowry and the social evil of dowry cannot be stopped only by law

cradmin

क्या है ESI स्कीम, मुफ्त इलाज से लेकर फैमिली पेंशन तक का कैसे और किसे मिलता है फायदा. 

cradmin

वेदांता ग्रुप के एक समझौते से भविष्य में सस्ते होंगे मोबाइल और लैपटॉप. 

cradmin

Leave a Comment