9.2 C
New York
Saturday, Apr 20, 2024
Star Media News
Breaking News
News

उत्तर भारतीय संघ का सदस्य बनकर करें समाज का विकास – संजय सिंह

उत्तर भारतीय संघ का सदस्य बनकर करें समाज का विकास – संजय सिंह

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यसमिति उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हिंदी भाषी उत्तर भारतीय सामाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के ट्रस्टी, साधारण सदस्य, बनने के लिए समाज से अपील की, इसी कड़ी में उद्योगपति एवं सामाज सेवी श्री चंद्रप्रकाश दयाशंकर पांडेय परिवार सहित संघ के ट्रस्टी बने व कैंसर पीड़ितों को सहायता हेतु गेस्ट हाउस १,११,०००/- का दान चेक स्वरुप श्री संजय सिंह को प्रदान किया साथ में संघ के विशेष ट्रस्टी श्री शिवकुमार पांडेय भी उपस्थित थे। श्री संजय सिंह ने समाज के सभी वर्गों को संघ से जोड़ने का संकल्प लिया व नई शाखा खोलने के लिए आवाहन किया, जिससे कि समाज के सभी लोगों को संघ की जनउपयोगी सुविधाओं का लाभ मिले। जन्मदिवस के अवसर पर सभी मित्र परिवार शुभचिंतक ने फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प, मेसेज, फोनकॉल द्वारा जो बधाई दी उसके लिए श्री संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

આદિજાતિ રાજ્યમંત્રી રમણલાલ પાટકર ઉમરગામ તાલુકામાં યોજાયેલા જલારામ જયંતિ મહોત્સવની ઉજવણીમાં સહભાગી બન્યા

cradmin

बीजेपी नेताओं ने किया मीरा रोड में नए रोड का उद्घाटन

starmedia news

राहुल नॉलेज सिटी में मुफ्त टेबलेट वितरण समारोह संपन्न.

cradmin

Leave a Comment