9.7 C
New York
Saturday, Apr 27, 2024
Star Media News
Breaking News
News

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर लगेगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति। 

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर लगेगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति।

मुंबई। एमएमआर में 2 और उत्तरभारतीय संघ भवन का निर्माण होगा। यह घोषणा उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने संघ की वार्षिक सर्वसाधारण सभा में की। बांद्रा पूर्व में स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में आयोजित इस जनरल बॉडी मीटिंग में 450 से अधिक सदस्य उपस्थित थे। उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मीरा रोड के साथ एमएमआर में कुल दो और उत्तरभारतीय संघ भवन बनेगा। इस भवन में मैरिज हाल जैसी सुविधाएं होंगी। गरीबों को यह मैरिज हाल सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरभारतीय संघ की ओर से प्रति वर्ष सामुहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ के पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह के सपने को जब तक साकार नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उत्तरभारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर पंचधातु से बनी बाबू आरएन सिंह की मूर्ति स्थापित करने का फैसला सर्वसाधारण सभा में लिया गया।

Related posts

महर्षि दयानंद कॉलेज, परेल में वक्तृत्व स्पर्धा संपन्न

cradmin

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी आवश्यक–एक्टर प्रेम कुमार,

starmedia news

श्री गणेश राम इंटर कॉलेज के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान

starmedia news

Leave a Comment