5.2 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
News

मुलायम सिंह के करीबी रहे बिलगू बिहारी यादव का निधन.

मुलायम सिंह के करीबी रहे बिलगू बिहारी यादव का निधन.

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के प्रख्यात समाजसेवी तथा सपा नेता बिलगू बिहारी यादव (80 वर्ष) का आज लंबी बीमारी के बाद ठाकुर कॉम्प्लेक्स , कांदिवली पूर्व स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे बिलगू यादव लंबे समय तक सपा के मुंबई महासचिव भी रहे। मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी रहे बिलगू यादव ने आजीवन उत्तर भारतीय समाज के विकास और अभिमान के लिए संघर्ष किया। उनके दो पुत्र डॉ शैलेश यादव और बिल्डर राजेश यादव भी सक्रिय रुप से समाज से जुड़े हुए हैं। राजनीति, समाज, व्यापार और शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

Related posts

एड आशीष शेलार ने किया बीजेपी मध्यवर्ती कार्यालय का उद्घाटन। 

cradmin

अप्पापाड़ा की आग: क्यों नहीं जागा उत्तर भारतीय समाज ? :- ओम प्रकाश

starmedia news

वलसाड तालुका के पीठा गांव में श्री गणेश जी का विसर्जन के बाद नदी में डूबने से एक की मौत.

cradmin

Leave a Comment