6.6 C
New York
Friday, Mar 29, 2024
Star Media News
Breaking News
Exclusive News

सायरस मिस्त्री की मौत पर सस्पेंस कायम ,जांच के आदेश. 

सायरस मिस्त्री की मौत पर सस्पेंस कायम ,जांच के आदेश.

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री

कृष्ण मिश्र, वापी

देवेंद्र फडणवीस ने दिए साइरस मिस्त्री की मौत की जांच के आदेश.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर जताया शोक, ‘साइरस मिस्त्री के निधन ने हैरान किया और गहरा दुख दिया. डीजीपी से बात की है और विस्तृत जांच के निर्देश दिए । टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई के पास कार दुर्घटना में निधन हो गया है, उनकी दर्दनाक मौत पर पीएम मोदी समेत सभी राजनेताओं और उद्योग जगत ने दुख जताते हुए अपनी श्रद्धांजली व्यक्त की है।


गौरतलब है कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।
प्राप्त सूत्रों के हवाले से जानकारी अनुसार कार में पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की उस समय मौत हो गई, जब उनकी तेज रफ्तार कार चारोटी नाका के पास सूर्या नदी पुल के डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में मारे गए साइरस मिस्त्री और उनके सह यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। इससे हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही कार पुल की दीवार से टकराई, कार के सुरक्षात्मक ‘एयर बैग’ बाहर आ गए, लेकिन मिस्त्री और जहांगीर सीट बेल्ट नही पहने होने की वजह से अपनी सीट फेंका गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका। ऐसा कहा जा रहा है कि, पीछे की सीट पर बैठने के बाद सीट बेल्ट न लगाने की गलती से साइरस और उसके यात्री की जान चली गई। आगे की सीट पर बैठे दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वापी स्थानांतरित कर दिया गया है।
इस हादसे को लेकर यह भी आशंका जताई जा रही है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त कार तेज रफ्तार से जा रही थी। पुलिस के अनुसार कार जब पुल पर आई तो उसकी गति निर्धारित सीमा से अधिक थी। पुलिस के अनुसार हादसा इसलिए भी हुआ क्योंकि ड्राइवर ने कार की रफ्तार का अंदाजा नहीं लगाया।


मुंबई-अहमदाबाद सिक्स-लेन हाईवे का एक हिस्सा अभी भी फोर-लेन है। दुर्घटना वाली जगह पर थ्री-लेन सड़क संकरी हो जाती है और पुल पर टू-लेन हो जाती है। इस संबंध में कोई नोटिस बोर्ड भी नहीं है, इसलिए चालक समझ नहीं पाता। बताया जा रहा है कि मिस्त्री के ड्राइवर को भी इस हादसे का अंदाजा नहीं था और गाड़ी पुल से जा टकराई। स्पष्ट और पुख्ता जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।
पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा पालघर के नजदीक मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

मिस्त्री का निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति
पी एम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मिस्त्री की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

राकांपा प्रमुख शरद पवार

शरद पवार ने जताया दुख

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन की चौंकाने वाली खबर के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ.

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री

Related posts

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भारत महाशक्ति की ओर अग्रसर.

cradmin

दक्षिण गुजरात का औद्योगिक शहर वापी ई-वाहनों का मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बना

starmedia news

क्लासिक कंफर्ट होटल में हुए अवैधनिर्माणों पर कब चलेगा मनपा का बुलडोजर

starmedia news

Leave a Comment